बारिश थमी, तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी

रीवा। पिछले कई दिनो से रीवा एवं मऊगंज जिले में झमाझम बारिश नही हो रही है. जिसके चलते उमस भरी गर्मी बढ़ गई है और तापमान 36 डिग्री पहुंच गया है. सितम्बर के महीने बारिश थम सी गई है, रीवा में अभी सामान्य औसत वर्षा से कम वर्षा हुई है, वही मऊगंज में अच्छी वर्षा हुई है. रीवा के जवा तहसील में सबसे कम वर्षा दर्ज की गई है. जबकि गुढ़ और हुजूर तहसील में अच्छी वर्षा हुई है. पिछले कई दिनो से वर्षा न होने के कारण जमीन की नमी खिसकती जा रही है और तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी बढ़ गई है. किसान भी अपनी फसल को लेकर चिंतित है. धान की फसल में बाली लगने लगी है लेकिन बारिश न होने से खेत भी सूखने लगे है. कई जगह किसान मोटर पम्प से पानी दे रहे है. अगर जल्द वर्षा नही हुई तो धान की फसल प्रभावित होगी.

Next Post

सहकारी समितियों से बांटी गई किसानो को खाद, कल भी होगा वितरण

Sat Sep 6 , 2025
रीवा।खाद की भारी किल्लत के बीच यूरिया खाद की रैक पहुंचने के बाद खाद का स्टाक समितियों एवं डबल लाक में किया जा रहा है. शनिवार को कई समितियों में उपलब्ध खाद का वितरण किसानो को किया गया और डबल लाक से खाद का वितरण सोमवार को किया जायेगा. जिले […]

You May Like