
रीवा।खाद की भारी किल्लत के बीच यूरिया खाद की रैक पहुंचने के बाद खाद का स्टाक समितियों एवं डबल लाक में किया जा रहा है. शनिवार को कई समितियों में उपलब्ध खाद का वितरण किसानो को किया गया और डबल लाक से खाद का वितरण सोमवार को किया जायेगा.
जिले की 33 सेवा सहकारी समितियों में यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गयी है. इन समितियों में शनिवार को खाद का वितरणकिया गया. वही रविवार 7 सितंबर को खाद का वितरण किया जायेगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़ के देवास, हिनौती, गुढ़ के ब्यौहरा, बरहदी, गुढ़, दुआरी, गोविंदगढ़ के सिलपरा, चाकघाट के अमांव, अतरैला, ढखरा, जवा के लूक, डभौरा के डभौरा, पनवार, दोदर, त्योथर के मनिका, परसिया एवं त्योंथर, बरौं के तिलखन, मझियार, बीड़ा के हिनौता एवं बीड़ा, मनगवां के गंगेव, बेलवा पैकान, टिकुरा, रीवा के खीरा, दादर, खौर तथा सेमरिया के कुम्हड़ाजुडवानी में 27-27 मैट्रिक टन तथा रीवा के खैरा, निपनिया, कनौजा व पांती में 13.5-13.5 मैट्रिक टन खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गयी है.
