कच्चे तेल में नरमी से रुपया तीन पैसे मजबूत

मुंबई, 12 अगस्त (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी से बुधवार को डॉलर की तुलना में रुपया दो दिन की गिरावट से उबरने में कामयाब रहा।

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया तीन पैसे चढ़ा और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.33 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा पांच पैसे गिरकर 95.36 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी। रुपये की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। यह चार पैसे नीचे 95.40 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और 95.43 रुपये प्रति डॉलर तक कमजोर हुआ। हालांकि दोपहर बाद शुरू हुई डॉलर क बिकवाली से 95.24 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत होने के बाद अंत में तीन पैसे मजबूत बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी से रुपये को समर्थन मिला। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज 0.5 प्रतिशत लुढ़ककर 88.50 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में 0.1 प्रतिशत की गिरावट ने भी रुपये की बढ़त में योगदान दिया।

Next Post

कलेक्टर मौके पर जाकर देखे तालाब की भूमि पर न हो कोई निर्माण कार्य

Wed Aug 12 , 2026
रीवा, जबलपुर मप्र हाईकोर्ट ने रीवा जिले की रायपुर करचुलियान तहसील अंतर्गत स्थित नयिन ग्राम के दल सागर तालाब पर अतिक्रमण के मामले को सख्ती से लिया। एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया व जस्टिस प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए रीवा कलेक्टर को निर्देशित […]

You May Like