सनराइजर्स हैदराबाद और मुम्बई इंडियंस ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद, (वार्ता) मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों ने मैच अधिकारियों ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 41वें मैच से पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

आज यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेल शुरू होने से दोनों टीमों के खिलाड़ियों और अधिकारी शोकाकुल परिवारों प्रति एकजुटता दिखाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहे। विरोध और सम्मान के प्रतीक के रूप में, सभी खिलाड़ियों और अंपायरों ने बाजू पर काली बांधी हुई थी। मैच चीयरलीडर्स और आतिशबाजी जैसे सामान्य जश्न के स्थगित कर दिया था।

इस अवसर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “मैं सबसे पहले आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। हम, एक टीम और एक फ्रैंचाइज़ी के रूप में, ऐसे किसी भी हमले की निंदा करते हैं।”

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर कहा यह हमारे लिए भी दिल दहला देने वाला है। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपना दुख साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा, “पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए जघन्य हमले से बहुत दुखी हूं। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारों के लिए शांति और शक्ति की प्रार्थना करता हूं और इस क्रूर कृत्य के लिए न्याय की कामना करता हूं।”

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक बयान जारी कर कहा, “ वह पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता से खड़ा हूं। इस भीषण हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं।”

Next Post

शापूरजी के चार गोल, फ्रंटियर ने विक्ट्री को रौंदा

Thu Apr 24 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) जाहान शापूरजी की तिकड़ी सहित जमाए चार गोलों की मदद से फ्रंटियर फुटबाल क्लब ने विक्ट्री एफसी को 9- 0 से हरा कर डीएसए ‘ए ‘ डिवीज़न लीग में दूसरी जीत दर्ज की। आज यहां नेहरू स्टेडियम मैदान पर खेले गए एकतरफा मुकाबले में फ्रंटियर ने स्कूली […]

You May Like