कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

नयी दिल्ली, 03 मार्च (वार्ता) कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा को बरचल्ला तथा लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई को जोरहाट से उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया की पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नाम का चयन किया है।

असम विधान सभा की 126 सीटों के चुनाव की तारीख का चुनाव आयोग ने अभी ऐलान नहीं किया है लेकिन जल्द ही आयोग चुनाव की तिथियो की घोषणा कर सकता है। राज्य में चुनाव संबंधी सभी आवश्यक तैयारियाँ लगभग पूरी हो चुकी हैं।

कांग्रेस के घोषित उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है।

अब्दुस सोबहान अली सरकार गोरिपुर,
मार्कलाइन मराक गोलपारा वेस्ट (एसटी),
गिरीश बरुआ बोंगाईगांव,
महानंदा सरकार बरपेटा (एससी)
रामेन सिंह राभा बोकों-चायगांव (एसटी)
श्रीमती नंदिता दास हाजो-सुआलकुची (एससी)
सत्यब्रत कलिता-कमलपुर
मीरा बोरठाकुर गोस्वामी- दिसपुर
दिगंता बरमन-बरखेेत्री
अशोक कुमार शर्मा- नलबाड़ी
रतुल पटवारी- तिहू
बिनंदा कुमार सैकिया- सिपाझार
बुबुल दास- जागीरोड (एससी)
नुरुल हुदा-रुपाहीहाट
तंजिल हुसैन-समागुरी
उत्पल बनिया — राहा (एससी)
स्वपन कर -लुमडिंग
रिपुन बोरा -बरचल्ला
नारायण भूयान- बिहपुरिया
राज कुमार मेडाक-जोनाई (एसटी)
दुर्गा भूमिज-डूमडूमा
प्रतीक बोरदोलोई- मरघेरिटा
प्रांजल घाटोवार- चाबुआ-लाहोवाल,
ध्रुबा गोगोई- डुलियाजन
श्रीमती प्रणति फुकन- नाहरकटिया,
सोनारी – उत्पल गोगोई
डेमो – अजय कुमार गोगोई
नाज़िरा – देबराता सैकिया
माजुली (एसटी) – इंद्रनील पेगू
टियोक – श्रीमती पल्लबी सैकिया गोगोई
जोरहाट – गौरव गोगोई
गोलाघाट – बितुपन सैकिया
बोकाजन (एसटी) – रतोन एंगटी
रोंगखांग (एसटी) – ऑगस्टीन एंगही
लखीपुर – एम शांति कुमार सिंघा
उधारबंद – अजीत सिंह
बरखोला – डॉ अमित कुमार कलवार
सिलचर – अभिजीत पॉल
सोनाई – अमीनुल हक लस्कर
करीमगंज नॉर्थ – जकारिया अहमद
पाथरकांडी – कार्तिक सेना सिन्हा
रामकृष्णा नगर (एससी) – श्रीमती सुरुचि रॉय शामिल है।

Next Post

पांच संकल्पों के साथ जन्मदिन मनाएंगे शिवराज मामा कोचिंग क्लासेज सहित जनसेवा की नई पहल शुरू करेंगे

Tue Mar 3 , 2026
भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 मार्च को अपने जन्मदिन को सेवा और संकल्प दिवस के रूप में मनाने जा रहे हैं। इस अवसर पर वे पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा प्रोत्साहन, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी और दिव्यांगजन सशक्तिकरण से जुड़े पांच बड़े […]

You May Like