पांच संकल्पों के साथ जन्मदिन मनाएंगे शिवराज मामा कोचिंग क्लासेज सहित जनसेवा की नई पहल शुरू करेंगे

भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 मार्च को अपने जन्मदिन को सेवा और संकल्प दिवस के रूप में मनाने जा रहे हैं। इस अवसर पर वे पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा प्रोत्साहन, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी और दिव्यांगजन सशक्तिकरण से जुड़े पांच बड़े संकल्प लेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि इस बार जन्मदिन पर माला, गुलदस्ते, शॉल या अन्य उपहार न लाएं, बल्कि एक पौधा लगाकर धरती को हरा भरा बनाने में योगदान दें। पौधारोपण करने वाले लोग क्यूआर कोड के माध्यम से अपनी तस्वीर पोर्टल पर अपलोड कर शिव वृक्ष मित्र बन सकेंगे।

चौहान अपने माता-पिता की स्मृति में प्रेम-सुंदर प्रतिभा सम्मान की शुरुआत भी करेंगे। इसके तहत विदिशा लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभाओं में 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को 51,000, 31,000 और 21,000 की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी, जबकि लोकसभा स्तर पर शीर्ष तीन विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से मामा चलित अस्पताल भी शुरू किए जाएंगे, जो आधुनिक जांच सुविधाओं और डॉक्टरों की टीम के साथ गांव-गांव जाकर नि:शुल्क उपचार देंगे।

इसके साथ ही मामा कोचिंग क्लासेस की शुरुआत विदिशा, रायसेन और भैरुंदा से की जाएगी, जहां बैंकिंग, एसएससी, एमपीपीएससी, डीआरडीओ और फॉरेस्ट सर्विस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जाएगी। वहीं क्षेत्र के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरित की जाएंगी, ताकि वे बिना किसी पर निर्भर हुए अपनी दैनिक गतिविधियां सुगमता से कर सकें।

Next Post

संदिग्ध परिस्थितियों में बिल्डिंग से गिरे श्रमिक की मौत

Tue Mar 3 , 2026
जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत बरगी हिल्स में तीन मंजिला बिल्डिंग से गिरे एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को दिनेश यादव 27 वर्ष निवासी ग्राम मलिकपुर थाना […]

You May Like