कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस, जमकर नारेबाजी 

जबलपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरूवार को जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा ‘काला दिवस मनाते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय, जबलपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जननेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी सहित इंडिया ब्लॉक के सांसदों द्वारा निर्वाचन आयोग की जवाबदेही और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर किए जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध किया।

कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टियां एवं काले वस्त्र धारण कर अपना विरोध दर्ज कराया और केंद्र सरकार और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष जबलपुर सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि आज देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐसा दौर देखने को मिल रहा है, जब विपक्ष द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे गंभीर सवालों का जवाब देने के बजाय पुलिस और प्रशासन के माध्यम से विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। शर्मा ने ये भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर विपक्षी नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ये रहे उपस्थित 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री व विधायक लखन घनघोरिया, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, अभिषेक चौकसे, मधु चौधरी, मनीष चंसोरिया, सरबजीत सिंह रील, सतीश तिवारी, सुमिता मिश्रा, रत्नेश अवस्थी, विजय रजक, सचिन रजक, विवेक अवस्थी, प्रियंका सोनी, रेखा जैन, आशुतोष वत्स, पवन कनौजिया, राजेश सोनकर, आसिफ इकबाल, अशोक यादव, महेश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों की उपस्थिति रही।

Next Post

झूला पुल की कंक्रीट की मजबूती जांचने सैंपल लिए गए

Thu Oct 8 , 2026
ओंकारेश्वर। सिंहस्थ 2028 को देखते हुए 47 साल पुराने झूला पुल की जांच जारी है। CSIR टीम ने ऊपरी सतह से 120-160 MM लंबे और 75 MM व्यास के कंक्रीट सैंपल लिए। टीम बड़ चौक और जेपी चौक साइड का निरीक्षण कर चुकी है। अब मध्य हिस्से की जांच बाकी […]

You May Like