भारत तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर: रीति

केंद्रीय बजट 2025-26 को लेकर सीधी विधायक ने बताई विशेषता, ननि अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष समेत अन्य भाजपा नेता रहे मौजूद

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 19 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली भाजपा कार्यालय में सीधी विधायक एवं पूर्व सांसद सीधी रीति पाठक ने प्रेस वार्ता कर केंद्रीय बजट की उपलब्धियां गिनाई और मीडिया से चर्चा की।

भाजपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में उन्होंने प्रबुद्ध जन सम्मेलन के साथ बजट की विशेषता बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने करोड़ों लोगों को आवास उपलब्ध कराया है। अकेले हमारे सीधी विधानसभा की बात की जाए तो करीब 9 हजार से ज्यादा लोगों को पिछले साल आवास योजना का लाभ मिला है। रीति पाठक ने कहा कि यह ऐतिहासिक बजट हैं। इसमें आम आदमी सहित मजदूर किसान और महिलाओं का जीवन बेहतरीन के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान शामिल है। आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत करने के लिए कई आर्थिक सुधारों की घोषणा की गई है। गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को विशेष महत्व दिया गया है। यह बजट देश को आर्थिक विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। इस वार्ता को संबोधित करने के लिये प्रदेश संगठन ने सीधी विधायक एवं पूर्व लोकसभा सांसद रीती पाठक को सिंगरौली भेजा था। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, प्रदेश प्रवक्ता शिवम शुक्ला, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र गोयल, विधि प्रकोष्ठ संयोजक एडवोकेट प्रदीप शाह तथा जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार उपस्थित रहे। विधायक रीती पाठक ने केंद्रीय बजट 2025-26 को क्रांतिकारी बजट बताया।

Next Post

प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 20 फरवरी को सतना आयेंगे

Thu Feb 20 , 2025
सतना।प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य विभाग मंत्री तथा सतना जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 20 फरवरी को प्रातः 6.30 बजे रेवांचल एक्सप्रेस द्वारा सतना आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रभारी मंत्री प्रातः 11.30 बजे एकेएस यूनिवर्सिटी के सभाकक्ष में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक लेंगे। इसके पश्चात प्रभारी मंत्री […]

You May Like