विदेश सचिव विक्रम मिस्री कल दो दिन की यात्रा पर नेपाल जायेंगे

नयी दिल्ली 16 अगस्त (वार्ता) विदेश सचिव विक्रम मिस्री रविवार को नेपाल की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि श्री मिस्री की दो दिन की यह यात्रा नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय के निमंत्रण पर हो रही है।

मंत्रालय ने कहा है कि भारत तथा नेपाल के बीच मज़बूत और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और दोनों देशों के बीच हाल के वर्षों में सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में ठोस प्रगति हुई है। भारत अपनी ‘पड़ोसी पहले’ नीति के तहत नेपाल के साथ संबंधों को उच्च प्राथमिकता देता है।

मंत्रालय का कहना है कि विदेश सचिव की यह यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को आगे बढ़ाती है और दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को अधिक मजबूत बनाने का अवसर होगी।

इस बीच, रिपोर्टों में कहा गया है कि श्री मिस्री इस यात्रा के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की भारत यात्रा के एजेंडे को अंतिम रूप देने से संबंधित बातचीत के लिए वहां गये हैं।

Next Post

चीन के विदेश मंत्री वांग यी सोमवार को भारत आयेंगे, सीमा मुद्दे पर होगी बात

Sat Aug 16 , 2025
नयी दिल्ली 16 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस महीने के अंत में चीन की संभावित यात्रा से पहले चीन के विदेश मंत्री वांग यी दो दिन की यात्रा पर सोमवार को यहां आयेंगे। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि श्री वांग राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल […]

You May Like