पुलिस कमिश्नरेट स्थित सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र का लोकार्पण

इंदौर:हमारे देश की प्राचीन सोच को नूतन नवीन रूप से कायम कर समाज में आत्मीयता पूर्ण माहौल बनाने के लिए मध्यस्थता की वर्तमान समय की मांग हैं.
यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में देश के पहले पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में स्थित सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र के लोकार्पण के अवसर पर कही. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यस्थता से ना केवल मामलों का निपटारा होता है अपितु समाज में आपसी विश्वास पैदा होता हैं.

उन्होंने कहा कि मध्यस्थता की सोच को मध्य प्रदेश सरकार गांवों तक ले जाने के प्रयास करेगी जिससे गांवों में भी परस्पर सौहार्द्र का माहौल बन सके. उन्होंने कहा कि सामाजिक तानेबाने से सुचारू संचालन के लिए जरूरी है कि पारिवारिक रिश्तों की मजबूती बने रहे.

आज पुलिस कमिश्नरेट इन्दौर एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति इन्दौर के संयुक्त तत्वावधान में कार्यालय पुलिस आयुक्त पलासिया में नवनिर्मित सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति एवं कार्यपालिक अध्यक्ष, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म.प्र. उच्च न्यायालय जस्टिस संजीव सचदेवा एवं प्रशासनिक न्यायाधिपति, म.प्र. उच्च न्यायालय, खण्डपीठ इन्दौर एवं अध्यक्ष, उच्च न्यायालय मध्यस्थता समिति जस्टिस विवेक रूसिया की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ.

इस दौरान जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट , सांसद शंकर लालवानी, उच्च न्यायालय के जजेस, संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह एवं इंदौर के मध्यस्थ उपस्थित रहे.

Next Post

SBI ग्राहकों के लिए अहम अलर्ट: नेट बैंकिंग में आ सकती हैं दिक्कतें, डिजिटल सेवाओं में हो सकती है परेशानी - बैंक ने जारी की सूचना

Thu Jun 26 , 2025
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रखरखाव के कारण डिजिटल सेवाओं में अस्थायी व्यवधान की चेतावनी दी; समय रहते अपने जरूरी काम निपटाने की सलाह। मुंबई, 26 जून (नवभारत): भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के करोड़ों ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। बैंक ने आगामी दिनों में अपनी नेट बैंकिंग (Net […]

You May Like