ननि की जन सुनवाई में पहुंचीं 22 शिकायतें

सतना: राज्य शासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सतना में मंगलवार को बड़े मीटिंग हॉल में जन सुनवाई आयोजित हुई। जनसुनवाई के अवसर पर राजेश चतुर्वेदी अध्यक्ष (स्पीकर) न नि एवं सत्यम मिश्रा उपायुक्त (वित्त) उपस्थित रहे। जन-सुनवाई में कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए। विभागवार जानकारी के अनुसार जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 09 आवेदन, सामान्य प्रशासन से संबंधित 01 आवेदन, विकास कार्य से संबंधित 06 आवेदन, साफ-सफाई से संबंधित 01 आवेदन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के 05 आवेदन प्राप्त हुए।

प्रस्तुत आवेदनों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके आवंटन, आवेदनों में कमियों एवं आवेदनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी से अवगत कराया गया। विकास कार्यों के लिए आवेदनों का स्थल निरीक्षण कर कार्यवाही के विधिवत प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए। यह जनसुनवाई अगले मंगलवार को पुनः आहुत की जाएगी। साथ ही साथ जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की प्रकरणवार समीक्षा भी की जा रही है। ताकि शहरवासियों की जनसुनवाई में आने का उद्देश्य सफल हो सके।

Next Post

सांसद खेल महोत्सव: 11 खेल में 8 हजार खिलाड़ी होंगे शामिल

Wed Nov 26 , 2025
सतना : सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ आज से होने जा रहा है. बुधवार की सुबह 11 बजे उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम मैहर और दोपहर 2 बजे से सरदार बल्लभ भाई पटेल स्टेडियम प्रिज्म जानसन लिमिटेड मनकहरी रामपुर बघेलान में इस आयोजन का शुभारंभ होगा. लगभग महीने भर तक […]

You May Like