रजनी रचेगी खतरनाक साजिश, जेल के पीछे सड़ने को मजबूर होगी अनुपमा, शाह परिवार में मचेगा कोहराम

‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में रजनी खतरनाक साजिश रचकर अनुपमा को जेल भिजवाने की कोशिश करेगी। सबूत जुटाते-जुटाते अनुपमा खुद फंस जाएगी। राही और भारती भी उसके खिलाफ खड़ी होंगी।

टीवी का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ एक बार फिर जबरदस्त ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामे के साथ दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार है। रुपाली गांगुली के किरदार अनुपमा की जिंदगी में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आने वाले एपिसोड्स में कहानी ऐसा खतरनाक मोड़ लेने वाली है, जहां रजनी अनुपमा के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरेगी और हालात उसे जेल तक पहुंचाने की कगार पर ला देंगे।

शो में इन दिनों चॉल बचाने की जद्दोजहद चल रही है। अनुपमा को समझ नहीं आ रहा कि वह चॉल टूटने से कैसे रोके, वहीं दूसरी ओर पराग अपने बिजनेस और विरासत को लेकर बुरी तरह परेशान है। अब तक दिखाया गया है कि रजनी की बातों में आकर पराग सीधा अपने घर पहुंचता है और वसुंधरा के पैरों में गिरकर अपनी नाकामी स्वीकार करता है। मां होने के नाते वसुंधरा पराग को संभालती जरूर है, लेकिन हालात बद से बदतर होते नजर आ रहे हैं।

Next Post

बांग्लादेश ने म्यांमार के रोहिंग्याओं को ‘बंगाली’ बताने पर ICJ में दी कड़ी चुनौती

Sat Jan 24 , 2026
बांग्लादेश ने म्यांमार द्वारा रोहिंग्याओं को बंगाली बताने और उन्हें अवैध प्रवासी कहने वाले दावों को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में सिरे से खारिज करते हुए म्यांमार को फटकार लगाई है। बांग्लादेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के समक्ष म्यांमार के हालिया बयानों पर गहरी आपत्ति जताई है। म्यांमार द्वारा रोहिंग्या समुदाय […]

You May Like