भोपाल। न्यू मार्केट में आग हादसे से जुड़ी खबर पर बड़ा अपडेट है… नवभारत की ग्राउंड रिपोर्ट के बाद अब इस मामले में कार्रवाई हुई है।
बीते दिन नवभारत की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग हादसे की पड़ताल की थी। इस दौरान वहां मौजूद दुकानदारों से बातचीत कर उनकी परेशानी और हादसे से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाया गया था।
अब इस मामले में बालाजी छोले-भटूरे की दुकान के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच में सामने आया कि बालाजी छोला-भटूरा दुकान में भट्टी जल रही थी। इसके पास रखे कपड़े में आग लगने के बाद लपटें फैल गईं और देखते ही देखते आसपास की दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं।
यानी न्यू मार्केट आग हादसे के मामले में अब कार्रवाई का कदम उठाया गया है। नवभारत लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों को सामने लाता रहा है और इस मामले में भी हमारी ग्राउंड रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई पर सबकी नजर है।
Next Post
पंजाब में गैंगवार पीड़ित परिवारों से मिलेंगे पायलट, 16 से 20 अक्टूबर तक पांच दिवसीय यात्रा
Thu Oct 15 , 2026
नयी दिल्ली 15 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस महासचिव एवं पंजाब प्रभारी सचिन पायलट राज्य में गैंगवार और संगठित अपराध से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनने तथा न्याय की मांग उठाने के लिए 16 से 20 अक्टूबर तक राज्य में पांच दिवसीय यात्रा करेंगे। इस दौरान श्री पायलट गैंगस्टर […]

You May Like
-
4 months ago
मिलावटी दूध का कारोबार फिर पकड़ा जोर
-
6 months ago
उधार नहीं दिया तो दुकानों में लगाई आग, दो गिरफ्तार
-
2 months ago
भाजपा सोशल मीडिया विभाग की जिला कार्यसमिति घोषित