पंजाब में गैंगवार पीड़ित परिवारों से मिलेंगे पायलट, 16 से 20 अक्टूबर तक पांच दिवसीय यात्रा

नयी दिल्ली 15 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस महासचिव एवं पंजाब प्रभारी सचिन पायलट राज्य में गैंगवार और संगठित अपराध से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनने तथा न्याय की मांग उठाने के लिए 16 से 20 अक्टूबर तक राज्य में पांच दिवसीय यात्रा करेंगे। इस दौरान श्री पायलट गैंगस्टर हिंसा में अपनों को खोने वाले परिवारों से मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे और उन्हें न्याय दिलाने की मांग उठायेंगे। यहां जारी बयान के मुताबिक श्री पायलट की यह यात्रा मोगा, बठिंडा, मानसा, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन और अमृतसर सहित कई जिलों से होकर गुजरेगी। प्रत्येक जिले में वह पीड़ित परिवारों के घर जाकर उनकी आपबीती सुनेंगे और पुलिस और राज्य सरकार की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी लेंगे।

बयान में कहा गया है कि गैंगवार और संगठित अपराध से जुड़ी कई घटनाओं में पीड़ित परिवार लंबे समय से आरोपियों की गिरफ्तारी, आरोपपत्र दाखिल होने और निष्पक्ष सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं। कुछ परिवारों को महीनों से लेकर वर्षों तक न्याय नहीं मिल पाया है। श्री पायलट की यात्रा का उद्देश्य पीड़ित परिवारों की आवाज जनता और सरकार तक पहुंचाना है।वहीं जरूरत पड़ने पर उनके न्याय की मांग अदालतों में भी उठायी जायेगी। कांग्रेस ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये हैं।

.....

Next Post

विश्वजीत मोरे ने अंडर23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला ग्रीको-रोमन सिल्वर मेडल जीता

Thu Oct 15 , 2026
लास वेगास, 15 अक्टूबर (वार्ता) विश्वजीत मोरे ने भारतीय कुश्ती के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वे अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में ग्रीको-रोमन कुश्ती में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इस टूर्नामेंट में पहले दो ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके मोरे ने, एक कड़े फाइनल […]

You May Like

Play sound