आइसक्रीम पार्लर की आड़ में चल रहा था पटाखे का कारोबार

इंदौर: आइसक्रीम पार्लर की आड़ में पटाखों का कारोबार किया जा रहा था. एरोड्रम पुलिस ने 60 फीट रोड स्थित राधिका आइसक्रीम पार्लर पर दबिश देकर करीब दो लाख रुपए कीमत के पटाखे जब्त किए हैं. मौके से दुकान संचालक को भी गिरफ्तार किया है.पुलिस को सूचना मिली थी कि राधिका आइसक्रीम पार्लर में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में पटाखे रखे हैं.

टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो दुकान के अंदर बड़े कार्टूनों में माचिस बम के 50 बोरे-पैकेट मिले. जब्त पटाखों की अनुमानित कीमत दो लाख रुपए बताई गई है. पुलिस ने आइस्क्रीम पार्लर संचालक 38 वर्षीय सागर नवीन पिता राजेंद्र नवीन निवासी पल्हर नगर को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है. थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि सूचना के आधार पर दुकान की जांच की गई थी. मौके से बड़ी मात्रा में पटाखे जब्त कर संचालक को गिरफ्तार किया है, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

नियम तोड़ने वालों पर ट्रैफिक पुलिस सख्त, 977 चालान काटे

Thu Oct 29 , 2026
इंदौर: इन दिनों शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. इसके तहत कारों पर ब्लैक फिल्म लगाने वाले 28 वाहन चालकों के चालान बनाए. साथ ही गलत पार्किंग के 339 मामलों के साथ ही अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 977 […]

You May Like