बिना रस्सी-पिंजरे के मगरमच्छ पकडऩे पहुंच गई रेस्क्यू टीम, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान

नीमच। जिले के थड़ोली ग्राम पंचायत के हनुमंतियां रावजी गांव में घुसे मगरमच्छ ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान न सिर्फ जमकर उत्पात मचाया, जिसके चलते कई बार भगदड़ मच गई। वहीं, दूसरी ओर दो ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू किया, जिसे बाद में गांधीसागर जलाशय में सुरक्षित छोड़ा गया। स्थानीय लोगों की मानें तो इस पूरे हंगामे का कारण सूचना देने के पांच घंटे बाद मौके पर पहुंचे रेस्क्यू दल के पास सुरक्षा इंतजामों की कमी बताया जा रहा है। आरोप है कि, रेस्क्यू टीम बिना इंतजाम जैसे- के कारण मगरमच्छ बेकाबू हो गया और जैसे ही भागा तो गांव में भगदड़ की स्थित बन गई और कई ग्रामीण गिर गए।

नीमच जिले में लगातार बारिश का दौर जारी। बारिश से नदियों का जलस्तर जलस्तर बढऩे के कारण एक मगरमच्छ थड़ोली ग्राम पंचायत के हनुमंतिया रावजी गांव में घुस गया। रविवार सुबह करीब 4 बजे मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन वन विभाग की टीम 5 घंटे बाद सुबह 9 बजे आई।

Next Post

लोकायुक्त पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही 20 हजार की रिश्वत लेते एएसआई ट्रैप

Sun Aug 31 , 2025
सीधी। जिले में पुलिस विभाग भी रिश्वत में भला पीछे क्यों रहे। इसका ताजा उदाहरण बीते शनिवार को देखने को मिला। जहां कि मझौली में पदस्थ एएसआई द्वारा 20 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ा है। जिन्हें कि सीधी लाकर देर रात तक पूंछतांछ करने की कार्यवाही […]

You May Like