हेलमेट अभियान में सख्ती, 2843 दोपहिया चालकों पर चालान बनाए

इंदौर: सड़क सुरक्षा को लेकर इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट के प्रति जागरूकता और सख्त कार्रवाई का अभियान चलाया. इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 2843 दोपहिया चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई.

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए गए अभियान में शहर के प्रमुख चौराहों पर जांच के साथ जागरूकता रैली, यातायात रथ और अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया. विशेष अभियान के तहत 3039 वाहनों पर विभिन्न यातायात धाराओं में कार्रवाई की गई.

Next Post

भोपाल में फर्जी शिकायत से 100 से ज्यादा मतदाताओं के नाम काटने की कोशिश, जांच में जुटा निर्वाचन अमला

Fri Jan 30 , 2026
भोपाल: राजधानी में एक विशेष वर्ग के 100 से अधिक मतदाताओं के नाम काटने के लिए फर्जी नाम से शिकायत की गई. यह सभी मतदाता टीेटी नगर तहसील के नेहरू नगर क्षेत्र की नया बसेरा बस्ती के बताये गये हैं. यह सभी एक दूसरे के रिश्तेदार हैं. अब एसआईआर में […]

You May Like