सई एम मांजरेकर ने इंडिया हाउस के लिए अपने किरदार और तैयारी पर की बात

मुंबई, 28 अप्रैल (वार्ता) अभिनेत्री सई एम मांजरेकर अपनी आने वाली फिल्म इंडिया हाउस के साथ एक नए सिनेमाई स्पेस को एक्सप्लोर कर रही हैं। यह फिल्म आज़ादी से पहले के दौर पर आधारित है और उस समय की एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को दिखाती है। फिल्म का लुक पहले ही सामने आ चुका है, और सई ने इस पीरियड फिल्म पर काम करने का अपना अनुभव साझा किया। अपने अनुभव के बारे में सई ने कहा,“किसी अलग दौर पर आधारित फिल्म पर काम करना बहुत दिलचस्प होता है। उस समय का माहौल, भाषा, कला और फैशन सब कुछ अलग होता है, जो सेट पर काम करने को और खास बना देता है।

एक एक्टर के तौर पर आपको धीमे होकर चीजों को अलग तरीके से समझना पड़ता है, क्योंकि उस समय लोग कैसे बात करते थे, कैसे अपनी भावनाएं व्यक्त करते थे, सब कुछ आज से काफी अलग था।कॉस्ट्यूम और पूरा माहौल भी आपको उसी दुनिया में बनाए रखने में मदद करता है, जिससे परफॉर्मेंस और बेहतर होती है। मेरे लिए यह एक सीखने वाला अनुभव रहा है।उस समय की सोच को समझना और उसे अपने किरदार में ईमानदारी के साथ लाना।”

फिल्म की कहानी और सेटिंग में उस दौर को बारीकी से दोबारा रचा गया है, चाहे वह कॉस्ट्यूम हो, डायलॉग्स हों या माहौल। इसके लिए कलाकारों को एक अलग तरह की एक्टिंग और रिदम अपनानी पड़ी। सई के लिए यह अनुभव काफी नया और गहराई से जुड़ने वाला रहा है, क्योंकि वह ऐसे किरदार को निभा रही हैं जो उसी समय से प्रभावित है। इंडिया हाउस अपने विजुअल्स और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की वजह से पहले से ही चर्चा में है, और इस फिल्म के साथ सई मांजरेकर अपने करियर में एक और नया कदम बढ़ा रही हैं।

.....

Next Post

जंगली भैंस पुनर्स्थापन अभियान का शुभारंभ, एमपी-असम के बीच संरक्षण सहयोग का नया अध्याय शुरू

Tue Apr 28 , 2026
बालाघाट: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज जिले के सूपखार एवं टोपला क्षेत्र में जंगली भैंस पुनर्स्थापन अभियान का शुभारंभ किया। इस महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रदेश में विलुप्तप्राय जंगली भैंसों को पुनः बसाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सूपखार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा […]

You May Like