‘राणा नायडू 2’ में कृति खरबंदा के आलिया ओबेरॉय किरदार ने दिखाया नया अंदाज

मुंबई, 12 जून (वार्ता) स्ट्रीमिंग सीरीज़ ‘राणा नायडू 2’ में अभिनेत्री कृति खरबंदा द्वारा निभाया गया आलिया ओबेरॉय का किरदार दर्शकों के सामने उनका एक बिल्कुल अलग और नया रूप लेकर आया है। कृति खरबंदा ने इस सीरीज़ में उन्होंने अपनी अब तक की रोमांटिक, कॉमेडी और कमर्शियल भूमिकाओं से हटकर एक गंभीर, रॉ और भावनात्मक रूप से जटिल किरदार को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है।
सीरीज़ की ग्रिटी और हाई-स्टेक कहानी के बीच कृति ने अपने किरदार को सहजता के साथ निभाते हुए अपनी अलग पहचान बनाई।

आलिया ओबेरॉय का किरदार भले ही अत्यधिक नाटकीय न हो, लेकिन उसकी सूक्ष्म मौजूदगी पूरी कहानी में लगातार प्रभाव छोड़ती है और दर्शकों का ध्यान बनाए रखती है। आलोचकों और दर्शकों के अनुसार, इस भूमिका ने कृति खरबंदा को अपने अभिनय का एक नया पक्ष दिखाने का अवसर दिया है, जिसमें संवेदनशीलता, आंतरिक संघर्ष और रहस्यात्मकता जैसे पहलू प्रमुख रूप से सामने आते हैं।
मनोरंजन जगत में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते प्रभाव के बीच यह भूमिका उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ मानी जा रही है। इसने उन्हें पारंपरिक छवि से बाहर निकलकर अधिक गहरे और चुनौतीपूर्ण किरदारों में खुद को स्थापित करने का अवसर दिया है। इसी वजह से आलिया ओबेरॉय का किरदार ‘राणा नायडू 2’ की सबसे यादगार प्रस्तुतियों में से एक माना जा रहा है, और कृति खरबंदा की परफॉर्मेंस को एक नए बदलाव की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

.....

Next Post

अच्छे लोगों से मित्रता रखें, बच्चों को कथा में जरूर लाएं: देवकी नंदन ठाकुर

Fri Jun 12 , 2026
मुलताई। पवित्र नगरी मुलताई में अग्रवाल परिवार द्वारा प्रसिद्ध कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर के सानिध्य में आयोजित कथा में अंतिम दिन शुक्रवार को श्रीमद भागवत कथा सुनाते हुए युवाओं को कहा भगवान राम,श्रीकृष्ण से सीखो भगवान 3.35 बजे बिस्तर छोड़ देते है,आपकी दिनचर्या बदलकर सनातन धर्म के सिद्धांतो का […]

You May Like