राशिफल-पंचांग : 12 जून 2026

पंचांग 12 जून 2026:-

रा.मि. 22 संवत् 2083 अधिक ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी भृगुवासरे दिन 3/51, भरणी नक्षत्रे रात 1/35, अतिगण्ड योगे रात 7/11, तैतिल करणे सू.उ. 5/13, सू.अ. 6/47, चन्द्रचार मेष, पर्व- प्रदोष व्रत, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.

—————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शुक्रवार 12 जून 2026
वर्ष के प्रारंभ में मित्रों और भाईयों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, मान प्रतिष्ठा बढेगी, वाहन का सुख मिलेगा, राजनैतिक क्षेत्र में वृद्धि होगी, धन संकट का सामना करना पडेगा, शिक्षा में व्यवधान आयेगा, वर्ष के अन्त में व्यापार में प्रगति होगी, कार्यप्रणाली लेखन और साहस में सफलता मिलेगी, प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को वाहन का सुख मिलेगा, राजनैतिक कार्यो में असुविधाओं का सामना करना पडेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को लेखन अध्ययन के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पराक्रम का सामना करना होगा, मकर ओर कुंभ राशि के व्यक्तियों का कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को जायजाद संबंधी कार्यो में परेशानी होगी, मतभेदों में वृद्धि होगी.

—————————————————–

आज का भविष्य- शुक्रवार 12 जून 2026
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, व्यक्तित्ववान रहेगा, शरीर से कोमल एवं भावुक होगा, दूसरों को शीघ्रता से अपनी ओर आकर्षित करने वाला, पितापक्ष को आगे बढ़ाने वाला होगा. जन्म स्थान के पास ही अपना भाग्योदय करेगा.

—————————————————–

मेष- काम की धीमी गति परेशान करेगी, रूके कार्य सुलझने के आसार है, राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, पारिवारिक मतभेदों से बचने का प्रयास करें.

वृषभ- नए कामकाज की शुरूआत में परिवार का सहयोग मिलेगा, युवाओं को कैरियर के बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे, अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा, सम्मान की प्राप्ति होगी.

मिथुन- जिम्मेदारी उठाने में नाकाम रहेंगे, स्वास्थ्य में उतार चढाव रहेगा, कौटुम्बिक मामलों में सावधानी रखें, संतान की चिन्ता रहेगी.

कर्क- परिचितों की मदद के लिये जमा पॅूजी खर्च कर देंगे, ज्यादा दौड़धूप से खिन्नता होगी, साहस पराक्रम में वृद्धि होगी, अतिथि आगमन होगा, सुख साधनों में व्यय होगा.

सिंह- मजबूती के साथ अपनी बातें कह दें, बात सम्हल जायेगी, वाहन चलाते समय सावधानी रखें, कार्यो पर ध्यान देना हितकर रहेगा.

कन्या- जिद में आकर अपना नुकसान कर लेंगे, छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है, पारिवारिक मतभेद होंगे, फिजूलखर्ची से बचें.

तुला- काम को टालने से समस्या बढ़ सकती है, नए संपर्क का लाभ मिलेगा, किसी कार्य में परिश्रम होगा, लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होने का योग है.

वृश्चिक- सामाजिक जीवन में बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है, जोखिम के कार्यो से बचें, व्यापार व्यवसाय को आगे बढ़ाने का प्रयास होगा, मांगलिक कार्यो की रूपरेखा बनेगी.

धनु- दूसरों की बातों में आकर अपनों को विरोधी बना लेंगे, लेनदेन के मामले सुलझेंगे, धार्मिक कार्यो में खर्च होगा, निजी पुरूषार्थ से काम बनेगा.

मकर- कानूनी मामले सुलझने से राहत मिलेगी, व्यापारिक सौदे लाभदायी हो सकते हैं, धार्मिक एवं आर्थिक कार्य बनेगा, मन में शांति और संतोष रहेगा.

कुम्भ- अटकी योजनाओं को पूरा करना मुश्किल होगा, भावनाओं में बहकर अपना नुकसान कर लेंगे, राजकीय क्षेत्र में सफलता मिलेगी, पारिवारिक मतभेदों से बचें.

मीन- कार्यक्षेत्र में चल रहा गतिरोध दूर होगा, अतिथि आगमन होगा, अनसोचे कार्यो में व्यस्तता रहेगी, झूठे आरोपों से बचने का प्रयास करें.

—————————————————–

व्यापार भविष्य:

अधिक ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी को भरणी नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, रूई, कपास, चांवल, नमक, सरसों, अलसी, गेहॅू, जौ, चना, के भाव में वृद्धि होगी. गुड़, खांड, शक्कर, के भाव में साधारण उठाव रहेगा, लाल रंग की वस्तुओं में तेजी होगी. भाग्यांक 2612 है.

—————————————————–

Next Post

भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना अत्यावश्यक

Fri Jun 12 , 2026
मध्यप्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग के जॉइंट डायरेक्टर लक्ष्मी नारायण कंडवाल के यहां लोकायुक्त की कार्रवाई में जिस प्रकार आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है, उसने एक बार फिर सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति अर्जित करने की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े […]

You May Like