भारत में बंगलादेशियों की घुसपैठ के लिए ममता जिम्मेदार : शाह

कोलकाता,01 जून (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भारत में बंगलादेशियों की घुसपैठ के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि राज्य में केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ही इसे प्रभावी रूप से रोक सकती है।

श्री शाह ने आज यहां नेताजी इंडोर स्टेडियम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,“बंगाल के वोट केवल बंगाल का भविष्य तय नहीं करते हैं। बंगाल का वोट देश की सुरक्षा से जुड़ा है। क्योंकि ममता बनर्जी ने बंगलादेशियों के लिए हमारे देश की सीमाएं खोल दी हैं। उनके आशीर्वाद से घुसपैठ हो रही है। आप मुझे बताएं, घुसपैठ रोकनी चाहिए या नहीं।”

उन्होंने कहा,“क्या दीदी (ममता बनर्जी) इसे रोक सकती हैं? क्या उनके भतीजे (अभिषेक बनर्जी) इसे रोक सकते हैं? केवल पद्म (कमल/भाजपा) सरकार ही घुसपैठ को रोक सकती है।”उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार में पश्चिम बंगाल में घुसपैठ बेरोकटोक जारी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अपने संकीर्ण राजनीतिक हितों के वास्ते घुसपैठ को बढ़ावा देने के लिए सुश्री बनर्जी नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध कर रही है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने जबानी हमला जारी रखते हुए सुश्री बनर्जी पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सस्ती राजनीतिक टिप्पणी करने तथा एक तरह से देश की करोड़ों माताओं और बहनों की भावनाओं से खेलने का आरोप लगाया।

श्री शाह ने मुख्यमंत्री के उस आरोप के संदर्भ में यह टिप्पणी की जिसमें कहा गया था कि भाजपा नीत केंद्र सरकार अमेरिका के सामने चुप थी, जबकि हर जगह ‘ऑपरेशन सिंदूर’का प्रचार कर रही थी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह राजनीतिक लाभ के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का फायदा उठा रही है, और इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी रैलियों में अक्सर उठाया जाने वाला चुनावी मुद्दा बना रही है।

Next Post

मुम्बई इंडियंस ने दिया पंजाब किंग्स को 204 रनों का लक्ष्य

Mon Jun 2 , 2025
अहमदाबाद (वार्ता) तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव (44-44) रन और जॉनी बेयरस्टो (38) और नमन धीर (37) रनों की पारियों की बदौलत मुम्बई इंडियंस ने रविवार को वर्षा बाधित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के दूसरे क्वालीफायर में पंजाब किंग्स को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया। आज […]

You May Like

मनोरंजन