गणेश उत्सव पर बदले रहेंगे खजराना मंदिर के यातायात मार्ग

इंदौर. गणेश उत्सव के दौरान खजराना गणेश मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है. भक्तों की सुविधा और यातायात सुगमता को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 27 अगस्त से 6 सितंबर तक विशेष रूट प्लान लागू किया है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खजराना गणेश मंदिर पहुंचने के लिए वाहन चालक खजराना चौराहा से सर्विस रोड होते हुए सिद्धिविनायक हॉस्पिटल से बाएं मुड़कर गणेशपुरी मेन रोड, गोयल विहार रैनबसेरा टी से मंदिर प्रवेश द्वार तक पहुंच सकेंगे. यहां से बने पार्किंग स्थल पर वाहन खड़े किए जाएंगे. दर्शन के बाद भक्तों को मंदिर पार्किंग परिसर से कालका माता मंदिर गेट से बाएं मुड़कर गणेश मंदिर तिराहा, पीपल चौराहा होते हुए खजराना चौराहा पहुंचने की व्यवस्था की गई है. वहीं, खजराना गांव जाने वाले वाहन चालक खजराना चौराहा से गोया रोड का इस्तेमाल कर सकेंगे. इसी तरह, जमजम तिराहा से मन्नत जनरल स्टोर होकर गोया रोड से भी आवागमन सुगम रहेगा. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बंगाली चौराहा से सिद्धिविनायक हॉस्पिटल की ओर सर्विस रोड पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. खजराना चौराहा, गोया रोड से स्टार चौराहा तथा पीपल चौराहा से खजराना मार्ग पर सिटी बसों का आना-जाना बंद रहेगा. भारी वाहनों के लिए भी विशेष नियम लागू किए गए हैं. वहीं स्टार चौराहे से खजराना चौराहा और पटेल नगर से खजराना की ओर जाने वाले ट्रकों का आवागमन केवल रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक ही होगा. दिन में इन मार्गों पर किसी भी भारी वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित मार्गों का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें.

Next Post

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू हुआ नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण

Mon Aug 25 , 2025
इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 28 दिवसीय रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण ब्यूटी पार्लर में रोजगार का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता की अध्यक्षता में हुआ। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी एवं ट्रेनिंग- प्लेसमेंट अधिकारी […]

You May Like