जिला चिकित्सालय के हालात बद से बदतर, गंभीर मरीज जमीन पर बैठे

नीमच। जिला चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं का आलम लगातार बढ़ता जा रहा है। पुरानी सराय मशीन कक्षा के सामने एक्स-रे करवाने पहुंचे मरीजों की हालत दयनीय बनी हुई है। हड्डी टूटे गंभीर मरीज भी जमीन पर बैठकर या लेटकर अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं।

बताया जा रहा है कि एक्स-रे विभाग में कार्य की गति बेहद धीमी है, जिसके कारण मरीजों को सुबह से शाम तक लंबी लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। कई लोग घंटों इंतजार के बाद भी एक्स-रे नहीं करवा पा रहे हैं।

कड़ाके की ठंड के बावजूद मरीज जमीन पर लेटकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। यह स्थिति न केवल अमानवीय है बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था को भी उजागर करती है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि जिला चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं के लिए सिविल सर्जन और प्रशासन जिम्मेदार हैं। लोगों ने मांग की है कि तत्काल एक्स-रे विभाग की मशीनों और स्टाफ व्यवस्था में सुधार किया जाए, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।

Next Post

डबल इंजन की राजग सरकार ने 20 सालों में बिहार को सबसे अंतिम पायदान पर पहुंचा दिया : तेजस्वी

Mon Nov 10 , 2025
पटना, 10 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने सोमवार को आरोप लगाया कि बिहार की डबल इंजन की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने 20 सालों में राज्य को सबसे अंतिम पायदान पर पहुंचा दिया है। श्री यादव ने आज यहां आयोजित संवाददाता […]

You May Like