स्मार्ट पार्किंग से पकड़ाई इंदौर की चार महिला, पेचकस और चाबी बरामद की गई

उज्जैन। महाकाल मंदिर के पास स्मार्ट पार्किंग से इंदौर की चार महिलाओं को पकड़ा गया है। महिलाएं चोरी की फिराक में थी जिनके पास से पेचकस और चाबी बरामद की गई है। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि भ्रमण के दौरान स्मार्ट पार्किंग में कुछ महिलाओं को संदिग्ध हालत में देखा गया था। जो पार्किंग में खड़े वाहनों की टोह ले रही थी। शंका होने पर चार महिलाओं को पकड़ा गया जिनसे पूछताछ में उनके नाम सुमन पति कार्तिक, ममता पति राहुल, गंगाबाई पति मधु और सोनम पति गौरव निवासी राजेंद्र नगर इंदौर होना सामने आए।

महिला पुलिस कर्मियों द्वारा उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से पेचकस का चाबी और अन्य औजार मिले। महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर सामने आया कि चारों महिलाएं पार्किंग में खड़े वाहनों के कांच फोड़ कर उसमें रखा सामान चोरी करने की फिराक में थी। उप निरीक्षक पुरुषोत्तम गौतम ने बताया कि चारों महिलाओं के खिलाफ चोरी के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Next Post

खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, एक की मौत

Wed Aug 26 , 2026
उज्जैन। राजस्थान से बिहार जा रही पिकअप बुधवार तडक़े आगर रोड पर खड़े ट्रक से टकरा गई। पिकअप में सवार एक युवक की मौत हुई है दूसरा घायल हुआ है। पुलिस ने मृतक और घायल के परिजनों को सूचना दी है।पानबिहार पुलिस चौकी क्षेत्र के तुलाहेड़ा मार्ग से सुबह राजस्थान […]

You May Like