दो भाइयों पर हमला, ई-रिक्शा में तोड़फोड़

जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत चौकीताल में शराब के लिए पैसे न देने पर बदमाशों ने दो सगे भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर ई-रिक्शा में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस के अनुसार,चौकीताल दलपतपुर मोड़ पर देव भूमि परिसर निवासी महेंद्र अहिरवार और उसके बड़े भाई गणेश की दुकानें हैं। बीती रात अर्पित उर्फ गोलू पटेल वहां पहुंचा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर शराब के लिए पैसों की मांग की।

महेंद्र के मना करने पर अर्पित अपने साथी संजू पटेल के साथ लाठी-डंडे लेकर आया और दोनों भाइयों से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव में संजू लोहे के खंभे से टकराकर घायल हो गया, वहीं गोलू ने डंडे से हमला कर गणेश को घायल कर दिया और उसके ई-रिक्शा का कांच तोड़ दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

Next Post

अड़ीबाजी: 3 पर चाकू से हमला

Mon Jul 13 , 2026
जबलपुर: गोहलपुर और हनुमानताल थाना क्षेत्रों में शराब के लिए पैसे न देने पर बदमाशों ने तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।गोहलपुर पुलिस ने बताया कि सुशीला परिसर के पास नितिन, पप्पू, अप्पू और अक्षय चौधरी […]

You May Like