पाकिस्तान के साइम अयूब टखने की चोट के कारण बाहर

कराची, (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन क्षेत्ररक्षण करते समय टखने में चोट खा बैठे पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साइम अयूब को छह हफ्ते का आराम दिया गया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को कहा कि उनका एमआरआई और अन्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने साइम को छह सप्ताह के आराम की सलाह दी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को बाउंड्री पर फील्डिंग करते समय साइम के टखने में चोट लग गई थी।

Next Post

ई रिक्शा ले गए चोर

Sun Jan 5 , 2025
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत चौहानी मोहल्ला से चोर ई रिक्शा चुराकर ले गए। पुलिस ने बताया कि  संतराम बसोर 34 वर्ष निवासी खटवानी शोरूम के बाजू से चौहानी मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि  ई रिक्शा क्रमंाक एमपी 20 जेड डी 8702 को चलाकर घर के सामने खड़ा करके बैटरी […]

You May Like