भारत ए टीम ने जीता महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब

बैंकॉक, 22 फरवरी (वार्ता) तेजल हसबनीस (नाबाद 51), कप्तान राधा यादव (36) के बाद प्रेमा रावत (तीन विकेट) सहित अन्य गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ए महिला टीम ने रविवार को बंगलादेश ए टीम को 46 रनों से हराकर महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलादेश ए महिला टीम को साइमा ठाकोर ने तीसरे ओवर में इश्मा तंजीम (तीन) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद शमीमा सुल्ताना और सरमिन सुल्ताना की जोड़ी ने पारी को संभालने का प्रयास किया। सातवें ओवर में प्रेमा रावत ने शमीमा सुल्ताना 15 गेंदों में (20) रन को आउट कर पवेलियन भेज दिया। सरमिन सुल्ताना (18) को राधा यादव ने आउट किया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे बंगलादेश के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे। लता मंडल (एक), सादिया अख्तर (10), कप्तान फाहिमा खातून (14) और फरजाना ईस्मिन (छह) रन बनाकर आउट हुई। 18वें ओवर में तनुजा कंवर ने संजीदा अख्तर मेघला (पांच) को आउट कर भारत को आठवीं सफलता दिलाई।20वें ओवर की पहली गेंद पर तनुजा कंवर ने शोरिफा खातून (नौ) को आउट कर बंगलादेश की टीम को 88 रन के स्कोर पर ढेर कर मुकाबला और खिताब 46 रनों से अपने नाम कर लिया।
भारत ए महिला टीम के लिए प्रेमा रावत ने 12 रन देकर चार विकेट लिये। सोनिया मेंधिया और तनुजा कंवर को दो-दो विकेट मिले। राधा यादव, साइमा ठाकोर और मिन्नु मनी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां टॉस जीतकर भारत ए महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 44 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिये। दिनेश वृंदा 17 गेंदों में (19), नंदिनी कश्यप (आठ), मिन्नु मनी (शून्य) और अनुष्का शर्मा (आठ) रन बनाकर आउट हुई। ऐसे संकट के समय तेजल हसबनीस और कप्तान राधा यादव की जोड़ी ने पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 69 रन जोड़े। 17वें ओवर में फाहिमा खातून ने राधा यादव को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। राधा यादव 30 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाये। इसी ओवर की छठी गेंद पर फाहिमा खातून ने तनुजा कंवर (एक) का भी शिकार कर लिया। उन्होंने 19वें ओवर में प्रेमा रावत (चार) को भी आउट किया। हालांकि इस दौरान तेजल हसबनीस एक छोर थामे रन बनाती रही। भारत ए महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 134 रनों का स्कोर खड़ा किया। तेजल हसबनीस ने 34 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 51 रनों की पारी खेली। बंगलादेश ए महिला टीम के लिए फाहिमा खातून ने चार विकेट लिये। फातिमा जहान और फरजाना ईस्मिन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

क्लाउनफिश की धारियां उनकी सामाजिक स्थिति को बताती है: अध्ययन

Sun Feb 22 , 2026
टोक्यो, 22 फरवरी (वार्ता) मछलियों को लेकर किये गये एक अध्ययन में पाया गया है कि क्लाउनफिश सामाजिक हैसियत को दिखाने, खतरों से बचने और संचार के लिए अपने रंगों के पैटर्न और आकार का उपयोग करती हैं। जापान की ओकिनावा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (ओआईएसटी) द्वारा किये गये […]

You May Like