
जबलपुर। भगवान श्रीराम और बूढ़ी खेरमाई माता पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावना को आहत करने वाले अब्दुल मजीद को एन.एस.ए. में जेल निरूद्ध कराया गया।
थाना प्रभारी हनुमानताल धीरज राज ने बताया कि अब्दुल मजीद पिता अब्दुल हफीज 36 वर्ष निवासी पुराना पुल सिरसातले थाना गोहलपुर के द्वारा वाट्सअप चैट में अमर्यादित टिप्पणी कर धार्मिक विश्वास का अपमान करते हुये लोगो की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई गयी जिससे लोगों मे अत्याधिक आक्रोश व्याप्त हो जाने से विवाद होने की सम्भावना प्रबल हो गयी थी, समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया गया था।
उल्लेखनीय है कि अब्दुल मजीद द्वारा पूर्व में भी वर्ष 2024 में धार्मिक विश्वास का अपमान करते हुये लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचायी गयी थी जिस पर थाना माढोताल में अब्दुल मजीद के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
