जबलपुर: गोहलपुर और हनुमानताल थाना क्षेत्रों में शराब के लिए पैसे न देने पर बदमाशों ने तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।गोहलपुर पुलिस ने बताया कि सुशीला परिसर के पास नितिन, पप्पू, अप्पू और अक्षय चौधरी ने वेटर गौरव चौधरी (20) और उसके दोस्त योगेन्द्र से शराब के लिए 1,000 रुपये मांगे।
मना करने पर आरोपियों ने मारपीट की और नितिन चौधरी ने चाकू से हमला कर गौरव की जांघ और बीच-बचाव करने आए योगेन्द्र की जांघ व पीठ पर चोट पहुंचा दी। इसी प्रकार हनुमानताल थाना अंतर्गत बड़ी खेरमाई मंदिर के पास चाय दुकान चलाने वाले राकेश कुवानी (30) से बदमाश शिवांश सोनकर ने शराब के लिए 500 रुपये मांगे। पैसे न देने पर शिवांश ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे राकेश के बाएं पैर की जांघ पर तीन जगह और दाहिने हाथ में चोटें आईं।
