शातिर वाहन चोर चढ़ा पुलिस के हत्थ, 11 वाहन जब्त

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 11 टूव्हीलर जब्त की गई है। पकड़ा गया चोर कर्ज चुकाने और अपने शौक पूरे करने के लिए पलक झपकते ही वाहनों को पार कर देता था । पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।टीआई नवल आर्य ने बताया कि गोलबाजार में घेराबंदी कर वरूण उर्फ कृष्णा पिता राजकुमार यादव 18 वर्ष निवासी जयनगर पार्क के पास,नयनतारा निवास यादव कालोनी को पकड़ा गया।

जिसने पूछताछ करने पर लार्डगंज क्षेत्र से 4-5 दुपहिया वाहन चुराना बताया, आरोपी को थाना लाकर सघन पूछताछ करने पर पैसों की कमी के कारण एवं कर्जा चुकाने लार्डगंज क्षेत्र से 5, ओमती, पनागर, गढा, तिलवारा थाना क्षेत्र से 1-1, गोहलपुर क्षेत्र से 2 दुपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार करते हुये चुराये दुपहिया वाहन यादव कालोनी जयनगर पार्क की बाउण्ड्री के पास खडी रखना बताया। आरोपी की निशादेही पर यादव कालोनी जयनगर पार्क, सडक़ के किनारे, पार्क के पास दबिश दी जहॉ 6 मोटर सायकिल, 5 स्कूटी कुल 11 दुपहिया वाहन खड़े मिले। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Next Post

राजगीर में नेशनल रग्बी चैंपियनशिप का रोमांच: बिहार की आरती कुमारी बनीं टॉप स्कोरर, मेजबान बिहार सहित बंगाल और केरल ने प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Fri Apr 17 , 2026
राजगीर | बिहार खेल अकादमी, राजगीर में आयोजित 13वीं सीनियर नेशनल रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप के महिला वर्ग में मेजबान और डिफेंडिंग चैंपियन बिहार का जलवा बरकरार है। ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में बिहार ने आक्रामक खेल दिखाते हुए मध्य प्रदेश को 59-0 और उत्तर प्रदेश को 60-0 के विशाल अंतर […]

You May Like