
ब्यावरा। मंगलवार को सरकारी सेक्टर बड़ी अनेक बैंकों की शाखाओं के अधिकारी, कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से कामकाज बंद रहा. जिले में ही दर्जनों शाखाएं बंद होने से लाखों का लेनदेन प्रभावित हुआ है. शनिवार, रविवार, सोमवार गणतंत्र दिवस के अवकाश के बाद मंगलवार को सप्ताह में पांच दिवसीय बैंकीय कार्य की मांग को लेकर हड़ताल रही. चार दिनो में लगभग एक अरब का कारोबार प्रभावित रहा.
जानकारी के अनुसार सरकारी सेक्टर के बैंक, बैंकों बैंक ऑफ बड़ोदा, बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र,कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी, कर्मचारी हड़ताल पर रहे. जिले में करीब 90 शाखाएं बंद रही.
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर यह हड़ताल रही. शनिवार, रविवार एवं सोमवार अवकाश के बाद मंगलवार हड़ताल रही. कर्मचारियों द्वारा पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग की जा रही है. प्रदेश भर के लगभग 40 हजार अधिकारी, कर्मचारी हड़ताल पर रहे. समूचे प्रदेश में विभिन्न बैंको की 7 हजार से अधिक शाखाएं बंद होकर कामकाज पूरी तरह ठप्प रहा. जिले की 90 शाखाओ में कामकाज नहीं हो सका.
ग्राहक हुए परेशान
रविवार अवकाश, सोमवार गणतंत्र दिवस होने पर अवकाश के बाद मंगलवार को हड़ताल के चलते बैंक संबंधी कामकाज नहीं होने से ग्राहकों को भारी परेशानी हुई. लेनदेन नहीं होने से व्यापारियों, रोजाना लेनेदन करने वाले ग्राहकों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बैंक संबंधी आवश्यक कार्य भी नहीं हो सके, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
०००
माह के चौथे शनिवार, रविवार एवं सोमवार को अवकाश के रहने बाद मंगलवार को पांच दिवसीय बैंकीग कार्य को लेकर हड़ताल रही. जिले भर में करीब 90 शाखाओं में कामकाज नहीं हुआ. लगभग एक अरब का कारोबार प्रभावित रहा है.
सुखवीर सिंह
लीड बैंक मैंनेजर
जिला राजगढ़
