अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद, पुलिस को देख बैग छोड़कर भागे तस्कर

जबलपुर‌: गोरखपुर पुलिस ने लोधी मोहल्ला में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस को देखकर मुख्य आरोपी मोनू सबलोक अपने साथी के साथ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल के मुताबिक रामपुर चौकी अंतर्गत पुलिस को से सूचना मिली थी कि मोनू सबलोक अपने साथी के साथ गोरखपुर बाजार के लोधी मोहल्ला में अवैध शराब बेचने के लिए जमा किए हुए है।
पुलिस टीम ने जैसे ही दबिश दी, आरोपी अपने बैग और थैले छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने जब मौके पर छोड़े गए सामान की जांच की, तो उसमें से कुल 71 बोतलें और 24 पाव शराब बरामद हुई।पुलिस ने शराब जब्त कर ली है। फरार आरोपी मोनू सबलोक और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट का बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने के निर्देश

Tue Jul 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 जुलाई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह हुए विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने पर गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए उन सभी छात्रों को मंगलवार को रिहा करने का आदेश दिया जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसके साथ ही न्यायालय ने केंद्र सरकार और असम, बिहार, […]

You May Like