रीवा: जिले के बैकुंठपुर कस्बे में इन दिनों स्थानी लोग और दुकानदार मधुमक्खियो के भय से भयभीत हैं हालत यह है कि बीते कुछ दिनों के दौरान दर्जन भर से ज्यादा लोगों पर इन मधुमक्खियो ने हमला किया है. आज स्थिति उस वक्त भयावह हो गई जब एक व्यक्ति के ऊपर मधुमक्खियो ने हमला कर दिया और वह सीधे थाने की ओर दौड़ लगा दिया इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उसे कंबल से ढक कर मधुमक्खियो के हमले से बचाया और काफी देर तक वह व्यक्ति थाने के बाहर कंबल ढके पड़ा रहा. हम आपको बता दे बैकुंठपुर कस्बे में स्थित पानी की टंकी में मधुमक्खियो का ढेरा है यहां कई बड़े छत्ते लगे हुए हैं जिसके चलते अक्सर यह मधुमक्खीया यहां से गुजरने वाले लोगों पर हमला कर देती हैं।
बताया गया है कि इनकी इतनी दहशत है कि पानी की टंकी के आसपास दुकान संचालित करने वाले लोग दुकानों को बंद कर दिए हैं।आज तकरीबन 12 बजे वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति के ऊपर मधुमक्खियो ने हमला कर दिया जिसके बाद वह थाने की ओर दौड़ लगा दिया और थाने के बाहर पहुंचते ही पुलिस कर्मियों ने उसे कंबल से ढक कर मधुमक्खियो के हमले से बचाया स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मधुमक्खितो के इन छत्तों को हटाया जाए वरना किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
