सीधी पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

सीधी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को आकस्मिक दौरे पर सीधी जिले पहुंचे, जहां उनका पनवार हवाई पट्टी पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके आगमन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों में खासा उत्साह देखा गया।

इस दौरान सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, सिहावल विधायक श्री विश्वामित्र पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह और समाजसेवी देव कुमार सिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया।वहीं कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए जिले की व्यवस्थाओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क नजर आया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

Next Post

रीवा डिविजन टीम में सीधी के तीन खिलाड़ियों का चयन

Sun Mar 22 , 2026
सीधी:मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर डिविजन क्रिकेट टूर्नामेंट (वनडे फॉर्मेट) के लिए रीवा डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन की टीम में डीसीए सीधी के तीन होनहार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में शुभ पांडे, कृष्ण वर्मा और ध्रुव पटेल शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के चयन से पूरे […]

You May Like