जबलपुर: क्राईम ब्रांच एवं बरेला पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 17 किलो 176 ग्राम गांजा कीमती लगभग 3 लाख 45 हजार रूपये का जप्त किया है साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।
थाना प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि नरसिंह मंदिर पुलिया के पास मंडला रोड़ बरेला में वाहन चैकिंग के दौरान सागर उर्फ गोपाल धारकर 22 वर्ष निवासी बम्बादेवी मंदिर के पास घमापुर एवं रवि महोबिया 26 वर्ष निवासी घमापुर चौक बेलबाग को पकड़ा गया, बैगों को चैक करने पर बैगों के अंदर 8 बंडल सैलो टेप से लिपटे हुये पैक मिले, पैकिटोें को खोलकर चैक करने पर सभी 8 पैकटों में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहाॅ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है
