खेत से लौटा पिता तो दहलान में कीटनाशक खाकर पड़ा मिला बेटा  

जबलपुर। शहपुरा थाना अंतर्गत किसरोद में एक युवक ने कीटनाशक दवाई पी ली।‌ जब पिता खेत से लौटे तो बेटा दहलान में पड़ा मिला, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। युवक ने कीटनाशक का सेवन किन कारणों से किया इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि ओमकार कुशवाहा निवासी ग्राम किसरोद ने सूचना दी कि वह खेत में खाद डालने घर वापस आया तो बेटा अजय कीटनाशक दवाई पीकर घर के सामने दहलान में पड़ा था और दहलान में उल्टी किया था। उसने पड़ोस के लोगों की मदद से बेटे को एम्बुलेंस से उपचार के लिए शासकीय अस्पताल शहुपरा लेकर गया, जहां डाक्टर ने चैक कर बेटे अजय कुशवाहा उम्र 22 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

हाईवे पर बाइकों में भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल 

Tue Jul 29 , 2025
जबलपुर‌। बेलखेड़ा थाना अंतर्गत एन एच 45 जबलपुर भोपाल रोड ग्राम जमखार एवं पेट्रोल पम्प के बीच बाइकों में भिड़ंत हो गई जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि रंजीत गौंड़ 39 वर्ष निवासी ग्राम पौंड़ी खुर्द पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराई […]

You May Like