हिट एंड रन: आरोपी को पकडऩे गए पुलिस जवान को बुलेरो ने रौंदा, मौत

जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत अंधमूक बायपास में बुधवार रात्रि तेज रफ्तार बुलेरो ने सडक़ किनारे खड़े पुलिस जवान को कुचल दिया। हादसे में पुलिस जवान की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रांरभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि लार्डगंज थाने मेंं पदस्थ प्रधान आरक्षक आरोपी को पकडऩे के लिए गया हुआ था जब वह आरोपी का इंतजार कर रहा था तभी तभी बुलेरो चालक ने उन्हें कुचल दिया।
अपहरण प्रकरण के फरार आरोपी को पकडऩे गई थी टीम
कंट्रोल रूम प्रभारी सतीश झारिया ने बताया कि लार्डगंज थाना अंतर्गत यादव कॉलोनी चौकी में दर्ज एक अपहरण प्रकरण के फरार आरोपी के बस के जरिए आने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना की तफ्तीश के लिए चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंदे चार पुलिस जवानों के साथ शासकीय वाहन से गए थे। अंधमूक मेें आरोपी का पुलिस टीम इंतजार कर रही थी। प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंदे सडक़ किनारे खड़े थे तभी बुधवार रात्रि 8:30 बजे बुलेरो क्रमांक एमपी 20 जेड एल 8879 के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पुलिस जवान को कुचल दिया।
घसीटते हुए ले गई बुलेरो
बताया जाता है कि बुलेरो चालक पुलिस जवान को घसीटते हुए कई फिट दूर तक ले गया था। जिसके चलते हादसे में जवान को गंभीर चोटें आ गई इसके बाद आरोपी चालक भाग निकला। बाद में स्टॉफ घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
डीआईजी-एसपी मौके पर पहुंचे
सूचना मिलते ही जबलपुर जोन डीआईजी अतुल सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिजनों से बातचीत की। पुलिस अधिकारियों और सहकर्मियों ने अस्पताल पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
महकमें, परिजनों में शोक की लहर
अभिषेक शिंदे के शहीद होने की खबर जैसे ही परिजनों को लगी तो परिवार मेें मातम पसर गया। परिजनों में मातम छाया हुआ है उनका रो-रोककर बुरा हाल है उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि अभिषेक अब इस दुनिया मेंं नहीं रहा।
घटना दुखद, पीछा करते समय हादसा: डीआईजी
डीआईजी अतुल सिंह ने बताया कि घटना दुखद है। अपहरण प्रकरण का आरोपी आशीष सिंह ठाकुर फरार है जिसके बेलखेड़ा से बस में सवार होकर जबलपुर आने की सूचना थी। अंधमूक में बस से दो संदेही उतरे एक को पकड़ा गया जबकि दूसरा भागने लगा था जो आरोपी का साथी था जिसका पीछा करते समय बुलेरो प्रधान आरक्षक को टक्कर मार दी जिसे जवान शहीद हो गया। बुलेरो को जब्त कर लिया गया है आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है जिसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घेराबंदी, पनागर पुलिस ने पकड़ा
भेड़ाघाट टीआई कमलेश ने बताया कि शहर में तुरंत घेराबंदी की गई, पनागर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है जिसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

Next Post

अफगानिस्तान ने जॉन मूनी को फ़ील्डिंग कोच नियुक्त किया

Thu Aug 28 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) आयरलैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जॉन मूनी छह साल के अंतराल के बाद अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे हैं। बुधवार को, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने घोषणा की कि मूनी को उनकी राष्ट्रीय टीम का नया फ़ील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है। मूनी, जिन्होंने […]

You May Like