विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने विधानसभा में गरीबों के हक में उठाई आवाज, आवास पट्टे दिए जाएं

भोपाल। ग्वालियर पूर्व क्षेत्र के विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने आज विधानसभा सत्र के दौरान गरीब और झुग्गी बस्तियों में रह रहे हजारों परिवारों के पक्ष में मजबूती से आवाज उठाई। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास भू-अधिकार योजना के अंतर्गत ग्वालियर में 53,876 फॉर्म जमा होने का उल्लेख करते हुए सरकार से इन सभी पात्र परिवारों को शीघ्र पट्टे दिए जाने की मांग की।

डॉ. सिकरवार ने कहा कि गरीब वर्षों से जिस ज़मीन पर रह रहा है, वह उसी का हकदार है। उन्होंने सदन को याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोनों ही स्पष्ट कर चुके हैं कि “जो गरीब जहां रह रहा है, वहीं उसे पट्टा दिया जाएगा।” इसके बावजूद आज भी हजारों परिवारों को उनके आशियाने का कानूनी अधिकार नहीं मिला है। विधायक ने सरकार से मांग की कि पट्टा वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। हर पात्र परिवार को मालिकाना हक दिलाया जाए।

Next Post

देर रात मडीखेड़ा बांध के सभी 10 गेट खोलने पड़े, राहत अभियान पर असर

Wed Jul 30 , 2025
शिवपुरी। शिवपुरी में आज देर रात एक बार फिर से अटल सागर मडीखेड़ा बांध के सभी 10 गेट खोलने पड़े हैं। इसके बाद सिंध नदी जबरदस्त उफान पर आ गई है। नदी में एक दम से बहुत ज्यादा पानी बढ़ गया है जिसका असर राहत अभियान पर भी पड़ा है। […]

You May Like