जबलपुर: साइबर ठग ने टास्क के नाम पर मुनाफे का लालच देकर धोखाधड़ी कर दी। युवक से लिंक को क्लिक कराते हुये खाते से 1,32,300 रूपये निकाल लिए। ओमती पुलिस ने बताया कि संस्कार बचवानी 20 वर्ष निवासी लालमाटी व्दारका नगर थाना घमापुर ने लिखित शिकायत की कि वह विक्टोरिया अस्पताल रोड तुलाराम चौक में सर्जिकल डायपर विक्रय का व्यवसाय करता है। उसके मोबाईल नम्बर पर एक मोबाईल नम्बर से एक व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन किया।
उक्त ग्रुप में मैसेज के माध्यम से कहा गया कि कुछ टास्क दिये जा रहे हैं उन्हे पूर्ण करने पर आपको 1000 से 1500 रूपये तक का लाभ प्राप्त होगा। ऐसा बहला फुसलाकर उसे व्हाट्सअप पर इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया का पेज फालो कराया गया। इसके बाद मुनाफा भी दिया गया। बाद में टास्क कराने का लालच देकर बहला फुसलाकर उसके यूनियन बैंक के खाता व इंडियन बैंक के खाता से कुल 1,32,300 रूपये की राशि अलग अलग लिंक के माध्यम ले निकाल ली गई।
उसे जाल में फंसाकर धोखाधड़ी की गई। उसने एनसीआरबी पोर्टल में शिकायत दर्ज कराया था। जिससे लगभग 97000 हजार की राशि लीन होने पर न्यायालय से सुपुर्द नामें में वापस की गयी है। शेष करीब 35000 पैतीस हजार रुपये प्राप्त नही हुये है। शिकायत पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली गई।
