
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल के चुनावों में बीजेपी को मिली बड़ी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि लोग परिवर्तन और मुक्ति चाहते थे. वहीं सीएम ने ममता बनर्जी पर तंज कसा है कि ममता को निर्ममता की कीमत चुकानी पड़ी है। साथ ही बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु की जनता को धन्यवाद दिया है.
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि चुनाव की बेला में वाकई दिल से सभी को बधाई दे रहे हैं. गृहमंत्री के शब्दों में अंग-बंग-कलिंग सब तरफ भाजपा का झंडा लहराया। असम में एक बार फिर घुसपैठियों के खिलाफ राष्ट्रवादी शक्तियों ने विजय की तरफ कदम बढ़ाएं हैं. बंगाल आजादी के पहले बहुत संबल और विकसित राज्य हुआ करता था लेकिन दुर्भाग्य से पहले कांग्रेस, कम्युनिस्ट और फिर टीएमसी, बंगाल जो आज पिछड़ा है इसका सबसे बड़ा कारण बंगाल के लीडरशिप का रहा है. टीएमसी ने एक प्रकार से दुरावस्था किया है. यह इसका प्रतिकार है.
*’बंगाल की जनता को दी बधाईं’*
उन्होंने कहा कि जो सर्वे आए थे, वो सर्वे सार्थक होते दिखाई दे रहे हैं. आज प्रचंड बहुमत से भाजपा का झंडा लगहरा रहा है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ये 22वां राज्य हमारे एनडीए के साथ खड़ा होते दिखाई देगा. और 17वां राज्य जहां भाजपा के मुख्यमंत्री होंगे. सीएम मोहन यादव ने कहा, ‘मैं अपनी ओर से बंगाल की जनता को बधाई देता हूं. दो कारण से- एक तो भाजपा के प्रति प्रेम दिखाने के लिए और निवार्चन की पूरी प्रक्रिया में बंगाल ने धैर्य के साथ तमाम हथकंडे को फेल करने के लिए। हिंसा, आंतक अव्यवस्था, तमाम प्रकार की कठिनाइयों के बावजूद जनता अपने निर्णय के प्रति दृढ और अडिग रही और धैर्य के साथ मतदान किया, जिससे भाजपा प्रचंड बहुमत से जीती. बंगाल के मतदताओं के साथ-साथ असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी, जहां जीते हैं और जहां कोई कारण से रह गए हैं, सभी को धन्यवाद
*ममता बनर्जी पर कसा तंजा*
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सुशासन की बयार चल रही है. इस विजय अभियान में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, अध्यक्ष के नेतृत्व में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव में अहम भमिका अदा की. ऐसे में हम जहां गए वहां भी जीत मिली और जहां नहीं गए वहां भी जीत मिली. उन्होंने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि जब ममता निर्ममता करेगी तो उसकी कीमत चुकानी ही पड़ेगी.
