पंचांग 19 जून 2026:-
रा.मि. 29 संवत् 2083 शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल पंचमीं भृगुवासरे रात 9/59, आश्लेषा नक्षत्रे दिन 3/23, हर्षण योगे रात 8/24, वव करणे सू.उ. 5/13, सू.अ. 6/47, चन्द्रचार कर्क दिन 3/23 से सिंह, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2.
—————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शुक्रवार 19 जून 2026
वर्ष के प्रारंभ में सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी, व्यवसाय में वृद्धि होगी, राजनैतिक लाभ होगा, वर्ष के मध्य में व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा, आय के अन्य स्त्रोतों में वृद्धि होगी, पूर्व परिचित से भेंट होगी, सफलता मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा, वर्ष के अन्त में अनावश्यक विवाद से मन खिन्न रह सकता है, स्थान परिवर्तन का योग है.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के व्यवसाय में वृद्धि होगी, राजनैतिक लाभ प्राप्त होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को पूर्व परिचित कार्यो में सफलता के योग हैं, कर्क राशि के व्यक्तियों को मनोनुकूल सफलता प्राप्त होने का संकेत है, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अधिक परिश्रम होगा, यात्रा में कष्ट होगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को स्थान परिवर्तन का योग है, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों का अनावश्यक विवादों से मन द्रवित रहेगा.
—————————————————–
आज का भविष्य- शुक्रवार 19 जून 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक चंचल, दयालु, सहनशील, न्यायप्रिय, एवं कुछ क्रोधी स्वाभाव का होगा, नौकरी में उच्च पद प्राप्त करेगा, माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा, धार्मिक विचारों का होगा, ईश्वर के प्रति आस्था रहेगी, जन्म स्थान से दूर रहकर उन्नति करेगा.
—————————————————–
मेष- व्यापारिक साझेदारी से लाभ होगा, अनुभवी लोगों की सलाह उपयोगी रहेगी, शारीरिक शिथिलता रहेगी, वाद विवाद से बचने का प्रयास करें.
वृषभ- विपरीत हालात में समझौता करने में भलाई है, पुराने कर्ज की परेशानी रहेगी, पारिवारिक जीवन में संतोष रहेगा, व्यवसायिक शिथिलता रहेगी.
मिथुन- नए संपर्क बनेंगे, विवाद से बचना चाहिये, लेदेकर काम बना लेंगे, महत्वपूर्ण कार्यो में अवरोध होगा, गुप्त शत्रुओं से सावधानी रखें.
कर्क- किसी की मुलाकात मधुर रिश्तों में बदल सकती है, धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा, संतान संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होगा, भूमि भवन मकान आदि के कार्यो में रूचि रहेगी.
सिंह- सुख सुविधा के सामान पर खर्च होगा,आजीविका की समस्याओं का सरलता से समाधान होगा, कोर्ट कचहरी के कार्य सफल होंगे.
कन्या- धर्म कर्म में आस्था बढेगी, जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें, अधिनस्थों एवं रक्त संबंधियों का सहयोग मिलेगा, कार्य सिद्धि सरलता से प्राप्त होगी.
तुला- विवाद से बचें, रूखेव्यवहार से मित्र नाराज हो सकते हैं, नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होने का योग है, आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा.
वृश्चिक- भय की स्थिति में फैसला नहीं ले पायेंगे, व्यर्थ की बातों में समय व्यतीत होगा, श्रम साध्य कार्य बनेंगे, व्यापार व्यवसाय लाभप्रद रहेगा.
धनु- अटका धन वसूल होगा,संतान के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, आय से अधिक धन व्यय होगा, दैनिक कार्यो में परेशानी होगी.
मकर- जीवनसाथी के सहयोग से मुश्किलें टलेंगी, किसी को सहयोग देना पड़ेगा, प्रिय मुलाकात होगी, संतान आदि की समस्या का सरलता से समाधान होगा.
कुम्भ- राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे, कानूनी मामले वक्त पर सुलझेंगे, अचानक धन लाभ प्राप्त होगा, किये गये प्रयास सफल होंगे.
मीन- धार्मिक कार्य पूजा पाठ लेखनादि के कार्यो में संतोष रहेगा, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, प्रियजनों से भेंटवार्ता होगी.
—————————————————–
व्यापार भविष्य:
शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल पंचमीं को आश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से चांदी, सोना, प्लेटिनम, के भाव में तेजी होगी, गुड़ खांड़, चीनी के भाव में उतार चढाव की चाल रहेगी, व्यापारी बाजार का रूख देखकर कार्य करें. भाग्यांक 2212 है.
—————————————————–
