सीएम डॉ यादव ने रन फॉर साइबर अवेयरनेस को दिखाई हरी झंडी

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित रन फॉर साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अटल पथ स्थित प्लेटिनम प्लाजा से रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ का उद्देश्य आम नागरिकों में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और डिजिटल सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा हमारी व्यक्तिगत और सामाजिक सुरक्षा का अहम हिस्सा बन चुकी है। उन्होंने नागरिकों से सतर्क रहने और जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया।

Next Post

बेमौसम बारिश : फसलों की वस्तुस्थिति जानने मैदानी अमला गाँव-गाँव पहुँचा

Wed Oct 29 , 2025
ग्वालियर: जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही बेमौसम बारिश को ध्यान में रखकर कलेक्टर रुचिका चौहान ने फसलों की वस्तुस्थिति का पता लगाने के लिये मैदानी अमले को गांव-गांव भेजा है। उन्होंने आरआई, पटवारी, क्रॉप सर्वेयर एवं कृषि व उससे जुड़े विभागों के मैदानी अधिकारी व कर्मचारियों को […]

You May Like