केरल सरकार विकास परियोजनाओं के लिए 1,800 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी

तिरुवनंतपुरम, 19 जून (वार्ता) केरल सरकार ने विकास परियोजनाओं के लिए राशि जुटाने के मकसद से ‘राज्य विकास ऋण’ (एसडीएल) बॉन्ड जारी करके 1,800 करोड़ रुपये जुटाने का फैसला किया है।

बॉन्ड की नीलामी 23 जून को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुंबई के फोर्ट स्थित दफ्तर में आरबीआई के ई-कुबेर इलेक्ट्रॉनिक नीलामी प्लेटफॉर्म के ज़रिए की जाएगी।

वित्त विभाग ने बताया कि 18 जून की नीलामी की सूचना और बॉन्ड जारी करने से जुड़ी विस्तृत शर्तें विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। बॉन्ड जारी करके जुटायी गयी राशि का इस्तेमाल राज्य के विकास कार्यों पर होने वाले खर्च के लिए किया जाएगा।

 

Next Post

ऊर्जा सुरक्षा अब वैश्विक चिंता का विषय

Fri Jun 19 , 2026
फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि आज की दुनिया में होर्मुज जलडमरूमध्य केवल पश्चिम एशिया का मुद्दा नहीं, बल्कि वैश्विक आर्थिक स्थिरता का […]

You May Like