भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत बड़वानी में आयोजित जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे यहां जनसमस्याओं के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसानों, उद्यमियों और विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी लेंगे।
इधर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एक्स पर पोस्ट कर भारत विभाजन की पीड़ा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी मानवता की रक्षा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के महत्व का सदैव स्मरण कराती है। उन्होंने सभी से राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
Next Post
जिला खनिज मद की बैठक में प्रस्तावित कार्य योजना को दी गई मंजूरी
Fri Aug 14 , 2026
रीवा:कलेक्ट्रेट में जिला खनिज मद की बैठक सम्पन्न हुई. जिसमें प्रस्तावित कार्य योजना को मंजूरी दी गई. साथ ही सदस्यों द्वारा कई अहम सुझाव भी दिये गये.बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से स्वीकृत कार्यों को निर्माण एजेंसी तय समय […]

You May Like
-
9 months ago
जनसुनवाई से लोगों का मोह भंग, पहुंचे केवल 68 आवेदन
-
5 months ago
विशेष स्वास्थ्य शिविर में छात्राओं का किया परीक्षण
-
5 months ago
इंडिया गठबंधन अब बिखरता हुआ नजर आएगाः खंडेलवाल
-
2 years ago
फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार, मासूम की मौत