रीवा: जनसुनवाई में केवल 68 आवेदन पहुंचे. दरअसल प्रकरणों का निराकरण न होने के चलते शिकायतकर्ताओं का मोह भंग हो रहा है.शिकायत करने पर केवल पेशी मिलती है निराकरण नही होता. यही वजह है कि आवेदक कम हो गये है. कही पर सुनवाई नही होती, जिसके कारण कलेक्ट्रेट पहुंचते है और यहा भी केवल तारीख मिलती है. डिप्टी कलेक्टर जीपी अग्रवाल तथा डिप्टी कलेक्टर आरके सिन्हा ने आमजनता के 68 आवेदनों में सुनवाई की.
जनसुनवाई में ग्राम मौहरिया निवासी रामाश्रय ने राजस्व प्रकरणों के खसरे के नकल के लिए आवेदन दिया. डिप्टी कलेक्टर ने तहसीलदार सिरमौर को आवेदक को आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. मुकद्दर बेग निवासी घोघर ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए आवेदन दिया. प्रकरण कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया. राजकुमार मिश्रा निवासी पडऱा रीवा ने उद्यम क्रांति योजना के तहत लंबित आवेदन को बैंक द्वारा अमान्य करने की शिकायत की गई.
