भिंड: भारत विकास परिषद शाखा भिंड के तत्वावधान में आज 31 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक केजीएन गार्डन परिसर में कवि सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। यह जानकारी शाखा सचिव राजमणि शर्मा ने दी।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त सम्मेलन में कवि अंजुम मनोहर, प्रदीप वाजपेयी (युवराज), हसरत हयात, राइन अजनबी, डॉ. उमा राजौरिया, डॉ. शशिबाला राजपूत, शैलेष नारायण सिंह कुशवाह, एवं हेमंत जोशी (नादान) द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा।
