पीथमपुर की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, एयरपोर्ट से भी बुलाई फायर टीम

इंदौर: पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया की एक पाइप फैक्ट्री में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इंदौर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियाँ तत्काल मौके पर रवाना की गईं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में प्लास्टिक पाइपों का निर्माण होता है। फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील कच्चे माल के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।

दमकल कर्मियों के अनुसार, आग को फैलने से रोकने के लिए जेसीबी मशीनों की सहायता से रेत और मिट्टी की अस्थायी दीवारें बनाई जा रही हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इंदौर एयरपोर्ट से भी विशेष फायरफाइटिंग टीम को बुलाया गया है। अब तक आग पर पूर्ण रूप से काबू नहीं पाया जा सका था और राहत व बचाव कार्य तेजी से जारी है। फैक्ट्री में हुए नुकसान का आंकलन आग बुझने के बाद ही हो सकेगा।

Next Post

गर्मी बढ़ते ही बिजली गुल होना शुरू, शिल्पी प्लाजा की बंद रही कई घंटे सप्लाई

Fri Apr 11 , 2025
रीवा:शहर से लेकर गांव तक बिजली का रोना शुरू हो गया है. कब बिजली की सप्लाई ठप्प हो जाय कोई भरोसा नही है. मेंटीनेंस का काम गर्मी के पहले शुरू होना चाहिये था लेकिन अब मेंटीनेंस लाइनो का हो रहा है. पिछले तीन दिन से तेज गर्मी पड़ रही है […]

You May Like