इंदौर, 04 जनवरी (वार्ता)। सियागंज किराना बाजार में शक्कर में खरीदी से मजबूती बताई गई। खाद्य तेलों में मांग कमी से भाव नीचे रहे। तिलहनों में रिफाइनरी प्लांटों की लिवाली रही। दलहन नरमी लिए बताए गए। आज चना कांटा घटकर बिका। दालों में नरमी रही। चावल में कामकाज सामान्य बताया गया।
किराना बाजार
सियागंज किराना बाजार में शक्कर में पूछपरख सुधार से तेजी बताई गई । आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा गोला दिसावर के साथ ऊंचा होकर बिका। खोपरा बूरा तथा हल्दी में मांग रही।
तेल-तिलहन
खाद्य तेलों में लिवाली सुस्ती से सोयाबीन रिफाइंड गिरावट लिए रहा। तिलहन में उठाव से सोयाबीन में मजबूती दर्ज की गई। सरसों में लिवाली बताई गई।
दाल-दलहन
संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में कामकाज नरमी लिए बताया गया। आज चना कांटा 50 रुपये सस्ता बिका। दाल में भाव बने रहे। चावल में लिवाली से भाव स्थिरता लिए बताए गए।
