राशिफल-पंचांग : 18 अगस्त 2025

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष- सोमवार 18 अगस्त 2025

वर्ष केप्रारंभ में अचानक धन लाभ का योग है, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, वर्ष के मध्य में राजनैतिक क्षेत्र में विवाद के कारण मन खिन्न रहेगा, साझेदारी में विवाद बढ़ेगा, धन संकट का सामना करना होगा, वर्ष के अन्त में व्यक्तिगत संबंधों मेंसुधार होगा, मित्रों के सहयोग से लाभ होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों से धन संकट का सामना करना पड़ेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का साझेदारी में विवाद बढ़ेगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को मित्रों का सहयोग, व्यापार मं वृद्धि होगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को सहयोग प्राप्त होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक मित्रों की मदद मिलेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को निजी पुरूषार्थ की प्राप्त होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मित्रों का सहयोग रहेगा.

——————————————————-

पंचांग 18 अगस्त 2025:-
रा.मि. 27 संवत् 2082 भाद्रपद कृष्ण दशमीं चन्द्रवासरे शाम 5/50, मृगशिरा नक्षत्रे रात 3/30, हर्षण योगे रात 1/20, वणिज करणे सू.उ. 5/34 सू.अ. 6/26, चन्द्रचार वृषभ शाम 4/12 से मिथुन, शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 शुभांक- 4,6,0.आज का भविष्य- रविवार 17 अगस्त 2025

——————————————————-

आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक हंसमुख, मिलनसार होगा. खेलकूद के प्रति रूचि रखेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. बचपन में आकस्मिक स्वास्थ्य पीड़ा होगी, बाद में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. पिता का भक्त होगा. जीवन में सुख एवं आनंद बना रहेगा.

——————————————————-

मेष- भूमि भवन के क्रय-विक्रय की योजना बनेगी. जल्दबाजी में लिये निर्णय बदलना पड़ सकते हैं. दिनचर्या सामान्य रहेगी. पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी.

वृषभ- सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा. यात्रा का कार्यक्रम बनेगा. प्रयासों में सफलता मिलेगी. राजकीय कार्यों में उन्नति होगी.

मिथुन- सूचनाओं के आदान-प्रदान से कारोबार में अच्छा कमा सकते हैं. अचानक नये कार्य सामने आ सकते हैं, उसमें सफलता मिलेगी. व्यापारिक यात्रा करना उपयोगी रहेगी.

कर्क- बिखरे कार्य समेटने में मित्रों की मदद मिलेगी. दूर की यात्रा का अवसर मिलेगा. आमोद प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी. साहसिक प्रयत्नों से लाभ होगा.

सिंह- छोटी छोटी बातों को दिल में लेगें तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है. इसे ध्यान में रखें. मित्रों एवं कुटुम्बियों से आशा से अधिक सहयोग मिलेगा. मानसिक संतोष मिलेगा.

कन्या- मित्रों का उपेक्षापूर्ण व्यवहार खुशी करेगा, सोच समझकर कार्य को अंजाम दें. साहस पराक्रम एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नौकर चाकरों, अधिनस्थ वर्ग का सहयोग रहेगा.

तुला- धन संबंधी मामलों में दूसरों पर भरोसा करने की बजाय सब कुछ अपने हाथ में रखें. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा. मन में प्रसन्नता रहेगी. अच्दी बात सुनने को मिलेगी.

वृश्चिक- किसी का साथ आपको जीवन की दिशा बदलेगा. नए संपर्क बनेंगे. शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा. संचित लाभ होने का योग है. अच्छी बात सुनने को मिलेगी.

धनु- दूसरों के घरेलू मामले में दखल न दें. आय के मार्ग प्रशस्त होगें. कोई सुखद, शुभ समाचार प्राप्त होगा. नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करें.

मकर- रचनात्मक कार्यों के लिये आपको सम्मान मिल सकता है. साझेदारी में नई योजना शुरू होगी. मानसिक अस्थिरता रह सकती है. संतान संबंधी कार्य में व्यस्तता रहेगी.

कुम्भ- विरोधियों की गतिविधियों पर ध्यान दें. किसी प्रिय व्यक्ति से मानसिक पीड़ा हो सकती है. आर्थिक नुकसान होगा. लाभ ककम, व्यय की अधिकता रहेगी.

मीन- किसी महत्वपूर्ण योजना को लकर चल रहे प्रयास सफल होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी एवं राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी. श्रेष्ठजनों का मार्गदर्शन मिलेगा.

——————————————————-

व्यापार-भविष्य:

भाद्रपद कृष्ण दशमीं को मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से गेहूं, चना, कपास, सन, वस्त्र, तांबा के भाव में तेजी होगी, अन्य वस्तुओं में हल्की तेजी की लाईन रहेगी. भाग्यांक 2512 है.

——————————————————-

Next Post

मिज़ोरम महिला हेल्पलाइन ने केवल चार महीनों में 7,400 से अधिक दुर्व्यवहार के मामले किए दर्ज

Mon Aug 18 , 2025
आइज़ोल, (वार्ता) मिज़ोरम महिला एवं बाल विकास विभाग की हेल्पलाइन ने इस वर्ष अप्रैल से जुलाई के बीच महिलाओं के खिलाफ दुर्व्यवहार के 7,481 चिंताजनक मामले दर्ज किए हैं। यह कॉलों की एक महत्वपूर्ण संख्या है, अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-2025 में दुर्व्यवहार की कुल 13,994 घटनाओं की […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।