मलेशिया से पदक जीतकर लौटी दमोह की नियति दीक्षित, राज्यमंत्री लखन पटेल ने किया सम्मान

दमोह: मलेशिया में आयोजित इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में 14 वर्ष आयु वर्ग में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर दमोह जिले के सकोर गांव की बेटी नियति दीक्षित का जिले में भव्य स्वागत हुआ.पशुपालन व डेयरी विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने दमोह के जटाशंकर स्थित कार्यालय में छात्रा नियति दीक्षित से भेंट कर सम्मानित किया और इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं.

राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि नियति की यह उपलब्धि उसकी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। उसने सिद्ध कर दिया कि संकल्प और परिश्रम से बेटियां हर क्षेत्र में सर्वोच्च शिखर छू सकती हैं.उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने व बेटियों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्यरत है.नियति जैसी प्रतिभाएं मध्यप्रदेश की पहचान हैं। राज्यमंत्री ने बिटिया के उज्ज्वल भविष्य व निरंतर प्रगति की कामना की.

Next Post

पेट्रोल पंप के पीछे खेत में सज रही थी जुए की महफिल, धनगांव पुलिस ने मारा छापा

Sun May 24 , 2026
खंडवा: जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धनगांव पुलिस ने ग्राम सुलगाव में जुए के अड्डे पर दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 51 हजार 100 रुपए नगद, ताश की गड्डी, 6 मोबाइल और 6 […]

You May Like